राम को भगवान नहीं कल्पना मानते हैं, जीतन राम मांझी

पटना / बिहार।
हम राम को नहीं मानते हैं, वो आदमी नहीं था, काल्पनिक है वो. मूर्ति पूजते हैं, देवता पूजते हैं इसलिए आस्था वो है. रामायण लिखी गई है, लेकिन उसमें बहुत सी पंक्तियां हैं जो पढ़ने योग्य हैं, समझने योग्य हैं. उसकी भी कहीं-कहीं हमलोग चर्चा करते हैं, लेकिन राम भगवान थे ये हम मानने को तैयार नहीं हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने ये विवादित बोल पटना में एक कार्यक्रम के दौरान दिए ,जिससे बिहार की राजनीति गर्म हो गई।पटना में आयोजित ‘भुइया मिलन समारोह’ में लोगों को संबोधित करते हुए मांझी ने ब्राह्मण को भी निशाने पर लिया और कहा – आज हर घर मे सत्यनारायण कथा होने लगा है और पंडित हरामी पूजा के बाद उस घर मे खाना नहीं खाता ,कहता है , कुछ नगदी ही दे दीजिए ।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पंडितों को लेकर विवादित बयान दिया है। पटना में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पंडितों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/VGIYoB65Pg
— Hindustan (@Live_Hindustan) December 19, 2021
Desk….